सपा गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी का किया स्वागत

नोएडा:  सेक्टर 18 स्थित धर्म पैलेस में नोएडा विधानसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी का सपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया सपा, आरएलडी, प्रसपा नेताओं ने एक सुर से सपा गठबंधन के प्रत्याशी को नोएडा विधानसभा से जिताकर विधानसभा में भेजने की बात कही।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्या ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। लोग सपा पर भरोसा कर रहे हैं। इस बार सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे।जनता योगी सरकार के कामों से त्रस्त है। वहीं सुनील चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का चुनाव चिन्ह देते हुए नामांकन करने को कहा है। इस बार चुनाव में प्रमुख मुद्दा बिल्डर-बायर होगा। जिसमें फ्लैटों की रजिस्ट्री कराना, किसानों की समस्याओं का हल, कच्ची कालोनी का विकास, महिला सुरक्षा, निजी स्कूलों मनमानी रोकना, झुग्गी झोपड़ी का निस्तारण और शहर के विकास का मुद्दा शामिल है।सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि नोएडा विधानसभा-61 से सपा ने सुनील चौधरी को एक बार फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस बार जिले की तीनों सीट सपा भारी बहुमत से जीतने जा रही है। सुनील चौधरी को टिकट मिलने से प्रत्याशियों में खुशी की लहर है।
उन्होंने टिकट मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी की लहर है लोग त्रस्त हैं और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।इस बार सपा जिले की तीनों सीट भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं। सपा ग्रामीण जिलाअध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि इस बार सपा महानगर और सपा  कमेटी सपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी।सपा की जीत तय है। सपा के प्रत्याशी के आगे कांग्रेस, बसपा और भाजपा के प्रत्याशी के आगे कुछ नहीं है।वहीं सपा महानगर महासचिव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर सपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में जुट जाए।मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से जनता के साथ जो वादे किए गए हैं। सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जाएगा।इस मौके पर प्रसपा महानगर अध्यक्ष शिवराम यादव, आरएलडी अध्यक्ष विजेंद्र यादव मौजूद रहे। सभा ने कहा इस बार नोएडा से सपा गठबंधन के प्रत्याशी होगी।
सपा से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। वर्तमान के विधायक का शहर की जनता से कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने नोएडा को पिकनिक स्पाट बना रखा है। सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इस बार भाजपा की हार तय है।महेश आर्य, दीपक विग ,महेंद्र यादव, बिजेंदर यादव, शिवराम यादव, वीर सिंह यादव ,सुबे यादव ,रेसपाल अवाना, सरवन त्यागी , गौरव कुमार यादव,फूल सिंह यादव, भरत प्रधान ,विनय सिंह, राकेश यादव, स्ते नेताजी, शंभू प्रसाद पोखरियाल,संजीव पुरी, विपिन अग्रवाल, दिलबर सिंह रावत ,गौरव चाचरा, ओपी यादव, लखन यादव अतुल यादव अजीम अली जैदी मुन्ना आलम सुनीता शारदा सविता गुलाटी कुलदीप शर्मा, बेगराज गुर्जर ,लाट साहब लोहिया मौजूद रहे।

Facebook Comments