सपा ने महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा की मासिक बैठक सेक्टर-35 स्थित गांव मोरना के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने की एवं संचालन नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत गौतमबुद्व नगर लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है। सपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर अभी से चुनावी मैदान में उतर जाये एवं सपा व बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा किये गये फर्जी घोषणाओं को जनता को बताये एवं भाजपा सरकार जिस प्रकार से समाज के सभी तबके का शोषण किया है। नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि नोएडा विधानसभा का हर बूथ मजबूत किया जा रहा है। हर बूथ से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत निश्चित है। इस मौके पर पूर्व नोएडा विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, हीरालाल यादव, नीरज कश्यप, गौरव चैधरी, रामबीर यादव, गौरव यादव, दिनेश प्रधान, रेशपाल अवाना, सुभाष भाटी, विकास यादव, साहिल खान, प्रेमपाल यादव, मौ. नौशाद, वीरपाल अवाना, देवेंद्र अवाना, दलबीर यादव, बब्बू यादव, आश्रय गुप्ता, जयकरण चैधरी, रामपाल विश्वकर्मा, रामपत यादव, रजब खान, मोनू खारी, दिलशाद खान रोहित चैहान, सन्नी गुर्जर, विक्की तंवर, विपिन चैहान, अजब प्रधान, भगत सिंह यादव, रमेश चैधरी, मनोज प्रजापति एवं मौ. तसलीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments