उत्तर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष से मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से आज यहां विधान सभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के माध्य कोरोना काल में विधान सभा की कार्यवाही संचालन एवं संसदीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दीक्षित ने मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष को शाल एवं मोमेन्टो भेंट की।
दीक्षित ने मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष को स्वलिखित पुस्तक ‘‘हिन्द स्वराज का पुनर्पाठ, भारत बोध, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष का तीसरा वर्ष एवं माह नवम्बर, 2020 के अंक संसदीय दीपिका‘‘ भी भेंट की। रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष को लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला द्वारा सदन को सुचारू रूप से संचालन हेतु गठित समिति की बैठक को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित करने के लिये आमंत्रित किया।

दीक्षित ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया। ज्ञातव्य है कि हृदय नारायण दीक्षित उ0 प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष इस समिति के अध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, तामिलनाडू, त्रिपुरा विधान सभाओं के अध्यक्ष इस समिति के सदस्य हैं।

इस दौरान मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के साथ मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments