प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर पर 2000 बैठक करेगा: भूपेन्द्र गोठवाल

नई दिल्ली:  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम अवतार वाल्मीकि की उपस्थिति में आज प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई और आने वाले समय में मोर्चा किस तरह से काम करेगा उसकी रुपरेखा तय की गई।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल ने की। बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री करमवीर चंदेल एवं किशोर कुमार, मोर्चा के कार्यलय मंत्री राजकुमार कनोजिया और प्रदेश मोर्चा मीडिया प्रमुख मनोज चंदेल सहित प्रदेश एवं जिले के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिन कल्याणकारी योजनाओं को देशहित में लागू किया गया है उसे भी घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। केजरीवाल द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू न करके दिल्ली में अनुसूचित वर्ग को उसके लाभ से वंचित रखने का जो घिनौना काम किया गया है, उसे भी हम पूरे जोर-शोर के साथ सबके बीच में लेकर जाएंगे।
मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल ने बताया कि बैठक में आने वाले तीन महीनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इतना ही नहीं मोर्चा ने आने वाले तीन महीनों में पूरे 2000 बैठक मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित करने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की कुरीतियों और अनुसूचित जाति के प्रति दोहरी नीति को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोगों के सामने केजरीवाल सरकार का दोहरा चेहरा साफ और स्पष्ट हो सके।

Facebook Comments