राज्य सरकारें अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा करें : गृह मंत्रालय
Date posted: 5 May 2021
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अस्पतालों और नर्सिग होम में अग्नि सुरक्षा तंत्र की विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड रोगियों का इलाज करने वाले अस्पतालों सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में आग लगने की कई घटनाएं होने के बाद यह निर्देश सामने आया है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को आदेश जारी करते हुए उनसे अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों पर उचित अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा।
Facebook Comments