भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बने आशा वर्कर्स की आवाज़

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उन सभी आशा वर्कर्स का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया जो अपने इंसेंटिव और प्रोत्साहन कोश की बढोत्तरी के लिए संघर्षरत हैं। दिल्ली में पिछले 2018 से लेकर अभी तक कोई प्रोत्साहन राशि में इजाफा नहीं किया गया है। जिसके बाद आशा वर्करों की एक कमिटी ने 11 सूत्रीय मांग की है जिसमें उनका कहना है कि इंसेंटिव को खत्म करके एक निश्चित तनख्वाह हमें दी जाए।

आदेश गुप्ता ने कहा कि आशा वर्कर्स देश को खुशहाल और स्वस्थ रखने के लिए जो काम करती हैं शायद ही इनके जैसा कोई करता होगा। देश को आप पर गर्व है। इसलिए भाजपा हमेशा आपके इस संघर्ष में आपके साथ है और आपके संरक्षण के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी और प्रदेश मंत्री सुनीता कांगड़ा सदैव आपके साथ हैं। आज इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रमुख एवं प्रवक्ता  ममता काले उपस्थित थी।
आदेश गुप्ता ने कहा कि साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा वर्कर के मान्य को दोगुना कर दिया जिसके बाद यह पूरे देश में लागू कर दिया गया लेकिन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने उनके आदेश तक को नहीं माना इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है। जो आशा वर्कर अपने घर परिवार छोड़ दूसरे के घर का, स्वच्छता अभियान सहित टीकाकरण इत्यादि जैसे कार्यों का देखभाल करती हैं अगर उनके प्रोत्साहन में बढ़ावा नहीं मिल रहा है तो दिल्ली सरकार को इसपर शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर बेरोजगारी भत्ते की बात करते हैं लेकिन अपने राज्य के आशा वर्कर पर उनका कोई ध्यान नहीं है।लेकिन शायद उनको इस बात का एहसास नहीं है कि ये 6500 आशा बहनों की ताकत का असर क्या होगा।

Facebook Comments