भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं महामंत्री सुनील बंसल ने शुभकामनायें दी

लखनऊ 25 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को सुख, समृद्धि और शांति के लिए अपने शुभकामनायें प्रेषित की है।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर झण्डा रोहण होगा। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया होंगे।

Facebook Comments