किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कारवाई: सुनील चौधरी

नोएडा: सेक्टर-5 से नोएडा प्राधिकरण दफ्तर की ओर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन देने जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई किसानों को चोटें आई हैं। सपा ने इसका विरोध किया है। सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि देश में लोकतंत्र का राज नहीं है लोग अपने मौलिक अधिकार खो चुके हैं।

देश में तानाशाह राज कायम हो चुका है।पुलिस के बल पर देश हुआ प्रदेश की सरकार आम लोगों की आवाजों वह मांगों को दबाना चाहती हैं।अगर लोग जागे नहीं तो अभी तो यह लोगों को कुचल रही है फिर इनको संविधान को कुचलने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।जिस तरह देश और प्रदेश में लगातार किसानों पर हर तरीके से हमले हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसान पुलिस की बर्बरता से किसान डरने वाला नहीं है। सपा भी किसानों के साथ कंधे से कंंधा मिलाकर खड़ी है। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की  पहचान हो और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा सपा आंदोलन करेगी।

Facebook Comments