निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों की हुई सफल जांच

नोएडा: तिरुपति आई सेंटर, नव ऊर्जा युवा संस्था एवं आई युवा के तत्वावधान में निशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन ग्राम निठारी में स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर द्वारा दीप प्रज्वल करके आई चेकअप कैंप शुरुआत की गयी। इसमें करीब 200 से अधिक लोगों ने निशुल्क चेकअप करवाया। साथ ही लोगों को नेत्र से जुड़े विकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डॉ मोहिता शर्मा कैंप में आए लोगों को बताया कि आंखें शरीर का एक ऐसा अंग है जिसके न होने से दुनिया में अंधेरा दिखाई देता है।
नेहा राठौर, दिशिका जोशी एवं छाया ने आए लोगों की कंप्यूटराइज एवं मैनुअल जांच की। मंगलम ग्रुप के डायरेक्टर हर्ष राज द्विवेदी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंद लोगों के लिए यह प्रयास सराहनीय है। आई युवा के संस्थापक रूद्र प्रताप सिंह ने आई चेकअप कैंप के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया एवं उन्होंने आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए खाए जाने वाले आहार के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। यह आयोजन प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस मौके काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके सोनू यादव, पूर्व प्रधान विमलेश, विक्की शर्मा, कुशल शर्मा, मनीष पांडेय, संदीप पाठक, इंगिता वार्ष्णेय, सुधीर राय, रोहित शर्मा, सचिन गुप्ता, गोविन्द, हर्ष राज द्विवेदी, मोहिता शर्मा, सुरेश शर्मा, श्वेता त्यागी, दीपक चौधरी, चंद्रमा मद्धेशिया, आकाश शर्मा के अलावा कई युवा साथी उपस्थित थे।

Facebook Comments