मंदिर में नारियल फोड़कर सुलील चौधरी ने किया चुनाव प्रचार का शुभारंभ

नोएडा: सैक्टर 49 बरौला कार्यालय में मंगलवार को सपा महानगर के अध्यक्ष दीपक विग और सपा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव के साथ संगठन की बैठक के बाद सपा के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने सेक्टर 53 मंदिर में नारियल फो़ड़कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।सेक्टर-70 बसई गांव और सेक्टर-15 नया गांव में जनसंपर्क किया। लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। सुनील चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है। बच्चों की फीस भरना मुश्किल हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, गैस, के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। किसान परेशान हैं। भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा नेताओं के थानों और तहसीलों में दलाल बैठे है।

भाजपा सरकार के सत्ता से जाने का अब समय हो गया है। भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। पांच साल बीत गए लेकिन भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है। राज्य का विकास अवरुद्ध है महंगाई, बेरोजगारी, लगातार बढ़ रही है। नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर काले कृषि कानूनों की मार भाजपा राज की देन है। किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिला नहीं, एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है। ऐसे में किसानों की आय दो गुना कैसे होगी। रसोई गैस के दाम एक हजार तक पहुंच गए हैं सपा में विकास सब सबके लिए था और सबका सम्मान और सब के साथ न्याय होता है। भाजपा राज्य में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय भी व्याप्त हैं जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए हैं। जनता ने भी तय कर लिया है कि वह विधानसभा चुनाव में 350 सीटों पर विजय बनाईगी। भाजपा की सरकार कानून और रोजगार समेत हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को वापस मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, क्योंकि प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप चाहिए। प्रदेश के किसान, बेरोजगार और नौजवानों को सिर्फ अखिलेश यादव से उम्मीद है। राम भक्त केवल भाजपा के लोग नहीं हैं। हिन्दू होने और राम भक्त होने का सर्टिफिकेट हमें भाजपा से नहीं चाहिए। अखिलेश यादव मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सभी जगह जाते हैं। सपा सभी धर्मों को मानती है। भाजपा के लोग वो हिन्दू हैं जो वक्त पर भगवान को मानते हैं। जबकि सपा के लोग हर वक्त भगवान को याद करते हैं।

Facebook Comments