सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालिंपिक में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

टोक्यो: भारतीय पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक्स में देश के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो की F64 स्पर्धा के फाइनल में 3 थ्रो में 3 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का दूसरा और एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता।

Facebook Comments