नव ऊर्जा युवा संस्था की महिला अध्यक्ष बनी सुषमा अवाना

नोएडा: नव ऊर्जा युवा संस्था के कार्यालय पर संस्था के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें महिला अध्यक्ष पद पर सुषमा अवाना को मनोनीत किया गया। संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने मनोनयन पत्र प्रदान किया। उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने मनोनयन के लिए महिला अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए कहा कि सुषमा अवाना एक लगनशील और कर्मठ महिला है। इससे संस्था को काफी मजबूती मिलेगी।

संस्था में महिलाओं के का विस्तार होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। मौके पर अजय चौहान, सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, पप्पू यादव, पुष्कर शर्मा, संदीप पाठक, दीपक चौधरी, राहुल अवाना, अंकुश प्रजापति, सत्यवान खिलार, सुधीर राय, मनीष पांडेय, अनमोल सहगल आदि शामिल है।

Facebook Comments