स्वतंत्र देव ने विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में “सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन” को किया संबोधित

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पंचायत भवन व विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनो को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार को प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार गरीब, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े समेत समाज के सभी वर्गों का विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जहा एक तरफ सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल वंशवादी पार्टी बनकर रह गयी है। वहीं भाजपा गरीबो, शोषितों, वंचितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे समाज के हर तबके तक पहुचकर पार्टी व सरकार की योजनाओं को ले जाये और सरकारी योजनाओं की सही-सही जानकारी पहुचाये।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से पहले प्रदेश में भय का माहौल था, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही थी, लोग अंधेरा होते ही घर का दरवाजा बंद कर लेते थे, महिलाएं बाहर निकलने से पहले प्रदेश की अराजकता के चलते निकलने से डरती थीं। वहीं आज भाजपा सरकार के शासन में किसी गुंडे ,अराजक तत्वों की हिम्मत नही की कोई किसी महिला को छेड़ सके या दुर्व्यवहार कर सके। आज सबको पता है कि भाजपा सरकार में कोई बहन-बेटियों की तरफ गलत नजर से देखेगा तो वह जानता है कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली योगी सरकार में वो जेल में होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, जहां अपराध, अराजकता, गुंडागर्दी की कोई जगह नही है। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर एक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओ से लाभान्वित हो रहा है। आज समाज के सभी वर्गों को आवास, शौचालय, बिजली, आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध हो रही है। आज केंद्र व राज्य की सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलते हुए सभी को लाभ पहुंचा रही है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने सत्ता का सुख भोगा, वंशवाद, जातिवाद की राजनीति करते हुए जनता के दुख पर संवेदनहीन बनी रही, वही भाजपा सरकार में आदरणीय मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव, गरीब, किसान की उन्नति के लिए दिन रात काम कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चरैवेति-चरैवेति के सिद्धान्त पर गरीबांे तक आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, निशुल्क राशन समेत हर सुविधा पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी का आह्वान किया कि एक-एक कार्यकर्ता हर घर जाकर संपर्क करे संवाद करे और उन्हें मोदी-योगी सरकार की उपलब्धि का प्रचार-प्रसार करे।

Facebook Comments