स्वतंत्र देव एवं सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। स्वतंत्रता दिवस उन सभी महापुरूषों को याद करने का दिन है। साथ ही हम सभी को देश में शांति, भाईचारा, खुशहाली, समृद्धि के लिए अपना-अपना योगदान देने का प्रण लेने का भी दिन है।
नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केंद्र सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए अमर बलिदानियों के सपनों और संकल्पों के भारत का निर्माण करने में लगी है। वहीं यूपी को योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में भाजपा सरकार प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अथक मेहनत कर रही है। हम सबको भी इसमें सहयोग कर अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यह देश खुशहाली व समृद्धि के रास्ते पर आगे बढता हुआ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में हमारा रचनात्मक योगदान ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। मां भारती के जयगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने बाले सभी राष्ट्र नायकों को नमन।

Facebook Comments