स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रनायकों ने अपने रक्त से देश की स्वतंत्रता को काल के कपाल पर अंकित किया है। देश की आजादी के लिए बलिदानियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है इस आजादी को अक्षुण्ण रखें और परम वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि के लिए हम सभी की सहभागिता के प्रण लेने का दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों और संकल्पों के अनुरूप राष्ट्र नव निर्माण के कार्य में लगी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हम सबको भी इसमें सहयोग कर अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यह देश खुशहाली व समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता हुआ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में हमारा रचनात्मक योगदान ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती के जयगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने बाले सभी राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर हमें देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लेना होगा।

Facebook Comments