स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की तथा अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। यह त्यौहार हमें सत्य, धर्म व सन्मार्ग मार्ग पर चलने का भी संदेश देता है।

Facebook Comments