स्वतंत्र देव सिंह एवं सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली आशा, प्रगति व उल्लास का पर्व हैं। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में विकास व उन्नति का प्रकाश प्रकाशित हो यही कामना है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश व प्रदेशवासियों के जीवन में उन्नति का प्रकाश लाने के लिए संकल्पवद्ध होकर कार्य कर रही है और यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेशवासियों से कोविड के प्रोटोकाल का पालन करते हुए दीपोत्सव मानने की अपील की।

Facebook Comments