स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान  राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

असत्य पर सत्य व अन्याय पर न्याय की हमेशा जीत होती है इस बात का भी संदेश देता है। विजयादशमी का पर्व हमें अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानवता के लिए हमेंशा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

Facebook Comments