स्वतंत्र देव सिंह व सुनील बंसल ने विश्वकर्मा जयन्ती की दी शुभकामनाएं

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिल्पकला कौशल के जनक एवं विश्व के निर्माणकर्ता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अपने संदेश में परिश्रम, रचनात्मकता और सृजनशीलता से राष्ट्र नव निर्माण में जुटे नए भारत के शिल्पियों को विश्वकर्मा जयन्ती की अन्नत शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि आदि शिल्पी विश्वकर्मा सृजन व निर्माण के देवता है। उनकी पूजा का अर्थ है कि सृजन व निर्माण के द्वारा हमें देश की समृद्धि का हित चिंतन करना चाहिए।

Facebook Comments