स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा बूथ सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘बूथ सदस्यता अभियान‘ का गाजियाबाद से शुभारम्भ किया। पार्टी का बूथ सदस्यता अभियान आज 21 नवम्बर से प्रारम्भ हुआ जो प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए सदस्यों को जोड़ते हुए भाजपा परिवार का विस्तार कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी में सदस्य से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से नेतृत्व निर्माण की परम्परा है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय  व अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसे कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो रात-दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। पार्टी आप जैसे कार्यकर्ताओं को पाकर धन्य है। भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता तपस्या करके बूथ अध्यक्ष होते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। कार्यकर्ता को इस पार्टी में मजबूत बनाया जाता है जो तपस्या करके आगे बढ़े और पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं व निर्णयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज वास्तविक अर्थों में गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति व न्याय के लिए काम हो रहा है।

सिंह ने रविवार को गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा मुरादनगर क्षेत्र के असालतपुर गांव के पंचायत घर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सम्बोधित किया तथा बूथ संख्या 471 पर लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया। श्री सिंह ने सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आवाह्न किया।
सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का बूथ सदस्यता अभियान रविवार से प्रारम्भ हुआ। 21 नवम्बर के साथ ही 27 व 28 नवम्बर को भी विशेष बूथ सदस्यता अभियान से पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक साथ सभी बूथों पर पहुंचकर अभियान को गति देने का काम करेंगे। जबकि अभियान के सतत् क्रम में प्रत्येक बूथ पर पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सदस्य तथा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक दे रहे है और मोबाइल नम्बर 7505 403 403 पर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बना रहे है तथा दरबाजे पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘ का स्टीकर भी लगा रहे है।

बूथ सदस्यता अभियान के तहत केंद्र सरकार के मंत्री एस.पी. सिंह बघेल आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 234, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया के पथरदेवा विधानसभा बूथ संख्या 67, भूपेन्द्र चौधरी ने मुरादाबाद नगर के बूथ संख्या 375, सिद्धार्थनाथ सिंह ने वाराणसी शहर पश्चिमी विधानसभा के बूथ संख्या 2 व 95, चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने मथुरा की छाता विधानसभा के बूथ संख्या 70, राम नरेश अग्निहोत्री ने मैनपुरी की भोगांव विधानसभा के बूथ संख्या 174, महेश गुप्ता ने बदायंू की वजीरगंज विधानसभा के बूथ संख्या 43, नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ संख्या 235-236, रवीन्द्र जायसवाल ने वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ संख्या 81, रामशंकर पटेल ने मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा के बूथ संख्या 43-44, राम लखन सिंह औरैया के दिवियापुर विधानसभा बूथ संख्या 203, आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया सदर विधानसभा के बूथ संख्या 361, उपेन्द्र तिवारी बलिया की फेंफना विधानसभा के बूथ संख्या 58, सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा के बूथ संख्या 123, डा. जीएस धर्मेश ने आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 381 से 383, सुरेश पासी अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा के बूथ संख्या 12 में घर-घर पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा परिवार का विस्तार किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कान्ताकर्दम गाजियाबाद के मोदीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 126 से 130, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी गौतमबुद्धनगर में दादरी के बूथ संख्या 353, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सलिल विश्नोई कानपुर की आर्यनगर विधानसभा में बूथ संख्या 191, प्रदेश मंत्री अंजुला महौर आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 280, विजय शिवहरे आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 271, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शामली सदर के बूथ संख्या 65 में पहुंचकर केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक के साथ सदस्यता अभियान को गति प्रदान की।
सांसद साक्षी महराज उन्नाव के बूथ संख्या 96, मुकेश राजपूत फार्रूखाबाद बूथ संख्या 273, सत्यपाल सिंह बागपत के बडौत विधानसभा के बूथ संख्या 144, आर. के. सिंह पटेल चित्रकूट के बूथ संख्या 215, राजेश वर्मा सीतापुर के बूथ संख्या 176, सीमा द्विवेदी मछलीशहर के बूथ संख्या 7, चन्द्रसेन जादौन फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा के बूथ संख्या 70, डा. संघ मित्रा मौर्य बदायूं की बिल्सी विधानसभा के बूथ संख्या 111 में पहुंचकर नए सदस्यों को पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बूथ पर पहुंचकर बड़ी संख्या में नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी परिवार से जोड़ा।

Facebook Comments