स्वाति सिंह ने राजकीय बाल गृह एवं छात्रावास का किया निरीक्षण
Date posted: 26 June 2020
लखनऊ: प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह आज कानपुर नगर के राजकीय बाल गृह का किया। उन्होंने राजकीय बाल गृह की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय बाल गृह में रह रहे बच्चों से उनका हालचाल लिया व उनकी समस्याओं को सुना।
इसके बाद स्वाति सिंह कानपुर नगर में ही स्थित राजकीय महिला शरणालय व सूर्य बिहार श्रमजीवी छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजकीय महिला शरणालय व सूर्य बिहार श्रमजीवी छात्रावास की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Facebook Comments