टी.पी.एस. काॅलेज में 55 लड़के और 14 लड़कियों ने फिजिकल परीक्षा में लिया भाग
Date posted: 19 October 2020

पटना: आज टी.पी.एस. काॅलेज, पटना में ‘फस्ट बिहार आर्टी रेजिमेंट’ एन.सी.सी, पटना के अन्तर्गत लड़के-लड़कियाॅ का चयन प्रक्रिया B सर्टिफिकेट के लिए सम्पन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया में नायब सूबेदार जे.सी.ओ. दिवाकर कुमार एवं हबलदार शत्रुधन सिंह ने सभी विद्यार्थियों का फिजिकल जाॅच किया।
कुल 55 लड़के एवं 14 लड़कियों ने फिजिकल परीक्षा में भाग लिया। सभी नये कैडेटों को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने एन.सी.सी. के बारे में विस्तृत से चर्चा करते हुए बताया कि देश की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। सभी नये कैडेटों एवं अतिथियों का स्वागत एन.सी.सी. प्रभारी डाॅ. विनय भूषण कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद और प्रो. अबू बकर रिजवी ने भी अपने विचार रखें।
Facebook Comments