टी.पी.एस. काॅलेज के एक कर्मचारी के कोरोना होने के बाद यहाॅ मचा हड़कम्प

पटना:  टी.पी.एस. काॅलेज के एक वरिष्ठ शिक्षक एवं लेखाशाखा के एक कर्मचारी के कोरोना पीड़ित होने के बाद यहाॅ हड़कम्प मच गया है। आज काॅलेज पहुॅचते ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जब यह खबर मिली तो सभी लोगों में खौफ की लहर दौड़ गयी।

महाविद्यालय के शिक्षक संघ ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में कहा की ऐसी स्थिति में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है और सभी कर्मी को अपने स्वास्थय पर नजर रखनी चाहिए। काॅलेज प्रशासन को इस दिशा में जरूरी कारवाई करनी चाहिए।

Facebook Comments