अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा भारत के लिए शुभ संकेत नहीं: अमरिंदर सिंह
Date posted: 16 August 2021
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का प्रभुत्व भारत के लिए अशुभ संकेत है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हमारे देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाक गठजोड़ को मजबूत करेगा। संकेत बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं, हमें अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।”
Facebook Comments