केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक मांगे नामांकन
Date posted: 11 June 2021
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं।
1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार ‘काम में विशिष्टता’ की पहचान करने का प्रयास करता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
Facebook Comments