जनकल्याण के प्रति समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जन्म जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र को याद कर उन्हें पुष्पांजलि समर्पित की गई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि कष्टपूर्ण जीवन जीने के बावजूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार बिल्कुल स्पष्ट थे और उनकी प्रतिबद्धता में कही कोई संशय और कमी नहीं थी। यही कारण है कि संघ के प्रचारक के रुप में जब उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रहित में समर्पित किया तो अपनी चिंता करने की जगह राष्ट्र और समाज के बारे में सोचा।
उन्होंने कहा कि समाज में रहकर समाज की व्यवस्था को सही करना और एक जीवन जीने का लक्ष्य निर्धारित करना, हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से सीखने को मिलता है। राजनीति में रहकर भी एक कार्यकर्ता के रुप में कैसे काम करें, यह रास्ता किसी ने दिखाया तो वह पंडीत दीनदयाल उपाध्याय थे।
श्री गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय का रास्ता दिखाने वाले दीनदयाल उपाध्याय के बताए पदचिन्हों पर चलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। पंडित उपाध्याय के बताए समावेशी योजना के आधार पर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कई सारी योजनाओं को जनहित में चलाया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा समाज का हर एक वर्ग को अगर मुख्य धारा में जोड़ने का काम  किया जा रहा है तो वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने जैसा है।
इस समारोह में मुख्य रुप से पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं विजेन्द्र गुप्ता और कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments