होली मिलन समारोह में प्रेम, सद्भाव व आपसी सौहार्द का संदेश दिया

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (बलराज) द्वारा रंगों के पर्व होली पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया।यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर और गले मिलकर एक दूसरे को प्रेम सदभाव और सौहार्द्र का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गायक कलाकार फिरें सिंह भाटी ,रामी भाटी व सोनू साकीपुर ने होली के लोक गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शभम गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीचंद भाटी, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर हातम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोरभ गुर्जर,प्रदेश संगठन मंत्री रामरिक भाटी,जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भाटी, जिला संगठन मंत्री राजू गुर्जर, जिला सचिव गिरीश, जिला महासचिव अनूप भाटी,तहसील अध्यक्ष दादरी सोबिनदर भाटी, तहसील उपाध्यक्ष राजू बैंसला, पवन शर्मा, बिजेंद्र भाटी,चतर सिंह भाटी,डाo संजीव भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments