प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार से गरीबों को मिलेगा राहत : पटेल
Date posted: 1 July 2020
पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार से देश के गरीब वर्गो को विशेष लाभ मिलेगा। देश के 80 करोड़ लोगो तक इस योजना के तहत पाच माह का मुफ्त अनाज सरकार की ओर से नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गरीबों के हित की चिन्ता करने वाले देश के लोकप्रिय नेता व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस योजना को आगे बढाते हुये देश के आम आवाम व गरीबों के प्रति अपनी विकासवादी सोच को एक बार फिर से अमलिजामा पहनाने का काम किये है।
श्री पटेल ने कहा कि देश मे अबतक जितने भी प्रधानमंत्री हुये है उन सब मे सबसे अधिक यदि गरीबों, किसानों, नौजवानो कि विशेष रुप से चिन्ता व उनके विकास के बारे मे सबसे ज्यादा सोचने वाले कोई प्रधानमंत्री है तो वे केवल नरेन्द्र मोदी जी ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जो कहते है वह करते है। देश के गरीबों के विकास के लिए केन्द्र की एनडीए सरकार गंभीर है और प्रधानमंत्री जी स्वयं इस मामले मे लगातार प्रयत्नशील है।
Facebook Comments