कांग्रेस की देश विरोधी सोच पूरा देश जान चुका है: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि विश्व के सबसे प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान को जिस तरह से कांग्रेस ने गन्दी राजनीति का उदाहरण देते हुए खतरे में डाला है इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है और पंजाब सहित पूरा देश कांग्रेस के देश विरोधी सोच को जान चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में हुए चूक से नाराज प्रदेश भाजपा सिख प्रकोष्ठ द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय के सामने  हुए विरोध प्रदर्शन में श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता, चुनाव और कुर्सी बड़ी चीज हो गई है लेकिन उसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा का थोड़ा भी आभास नहीं है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है और वह उस देश की धरोहर होता है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस द्वारा जानबूझकर की गई इस साजिश के कारण आज देश की जनता कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र रचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की। पंजाब में सिखों के अंदर हिन्दू-सिख को प्रधानमंत्री के खि़लाफ़ भड़काया लेकिन उसमें नाकामयाब रहे। आज कुर्सी और देश के बीच कुर्सी को प्राथमिकता देने वाले राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की सोच और कृत्य पूरा देश समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि आज मानसिंह मार्ग से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक हुए विरोध प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, सिख प्रकोष्ठ के सह-प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सूरा, प्रकोष्ठ संयोजक सरदार कुलविन्दर सिंह ‘बंटी’, प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सरदार चरणजीत सिंह लवली, सरदार सुखप्रीत सिंह मल्होत्रा, सरदार जगदीप सिंह कोहली, सरदार हरसिमरन सिंह, सरदार धर्मेंद्र सिंह चहल, सरदार फतेह सिंह, सरदार गुरमीत सिंह एवं प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता सरदार हरजिंदर सिंह सोढ़ी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारी दी।

Facebook Comments