दुनियाभर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा में शिफ्ट हुआ

नोएडा: नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि मोम के पुतलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा में शिफ्ट हो गया है।इसे सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में मंगलवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया है।अब इस संग्रहालय को मैडम तुसाद इंडिया के नाम से जाना जाएगा।देखा जाये तो अब देश दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारों और प्रसिद्ध नेताओं का दीदार नोएडा में किया जा सकता है।इससे पहले देश का यह एकमात्र मैडम तुसाद संग्रहालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित था।

इसे 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक यह बंद रहा।इसी कारण से इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल में खोला गया है।नोएडा में संग्रहालय को पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया गया है।खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ नजर आएंगे। इस म्यूजियम में हुबहू दिखने वाली मोम की प्रतिमाओं के साथ लोग सेल्फी ले सकते हैं।म्यूजिक में घूमने फिरने के अलावा खाने-पीने और मौज मस्ती के दूसरे साधन भी मुहैया करावाए जाएंगे।यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरीकॉम, मिल्खा सिंह, डेविड बेकम, उसेन बोल्ट समेत कई हस्तियों के पुतले हैं।सिनेमा जगत से अमिताभ बच्चन, राजकपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना समेत अन्य फिल्मी सितारों के पुतले भी लोगों के आकर्षण का कारण हैं।
टूरिस्ट के लिए होता है विशेष आकर्षण
मैडम तुसाद के म्यूजियम दुनियाभर मैं पर्यटकों के लिए आकर्षण का कैंद्र  बने हुये है।अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट जब ऐसे शहरों में जाते हैं तो वहा मैडम तुसाद के म्यूजियम में अपने आपको जाने से नही रोक पाते।कंपनी का दावा है कि नोएडा में यह म्यूजियम
 बनेगा तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय
पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।जिसका फायदा शहर के कारोबार को मिलेगा। नोएडा शहर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और बढ़ जाएगी।

Facebook Comments