भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिये दिल्ली के लोगों में भारी उत्साह है : कुलजीत चहल

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिती में आज प्रदेश कार्यालय पर  संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अन्तर्गत विधायकों, पूर्व विधायकों व विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन, सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं सह-प्रमुख हर्ष मल्होत्रा उपस्थित थे।
पस्थित विधायकों, पूर्व विधायकों व विधानसभा प्रत्याशियों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन सदस्यता अभियान के तहत आप सभी को अपने अपने क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों के विशिष्ट लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने के लिए जनसम्पर्क करना है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से युवा वर्ग विशेष रूप से प्रभावित है जिन्हें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के साथ जोड़ना है। पार्टी के विस्तार के लिए और दिल्ली विधानसभा चुनावों में विजय अपने पक्ष में करने के लिए सदस्यता अभियान अमृत के समान है। आज क्षेत्र में की गई मेहनत हमारे कल का निर्माण करेगी।

दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ दिल्ली के राजनीति से बनवास को खत्म करने में सबसे बड़ी भूमिका सदस्यता अभियान की है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नितीयों से परेशान हो गई है, ऐसे समय में लोगों को केन्द्र सरकार के कामों के बारें में बताकर और राष्ट्रवाद की अलख जगाकर हमकों विधानसभा चुनावों की जमीन तैयार करनी है। हमारा लक्ष्य हमारे समाने है, केवल परिश्रम के माध्यम से हम लक्ष्य की प्राप्ती कर सकते है। सदस्यता अभियान तक आप सभी कार्यकर्तां रिकोर्ड संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे, ऐसी मेरा विश्वास है।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि बूथ पर काम करना और समाज के सभी वर्गों के विशिष्ट प्रभाव वालें लोगों के साथ साथ पहली बार मतदाता बने व्यक्तियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराने पर विशेष ध्यान देना है। सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी के मूलमंत्र पर आधारित सदस्यता अभियान में हर वर्ग को महत्व और सम्मान देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। हर बूथ पर पांच पेड़ लगाकर एक पंचवटी तैयार करें जो नये भारत के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभाए। दिल्ली में कमजोर बूथ को चिन्हित कर जन सम्पर्क के माध्यम से समाज के विशिष्ट वर्ग सहित सभी लोगों को भाजपा के साथ जोड़ना है।
जारी..

राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत भारतीय जनता पार्टी से सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी के विस्तार के लिए हर जिला, हर विधानसभा, हर मंडल में सदस्यता अभियान उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। पार्टी के प्रति लोगों के उत्साह से यह पता चल रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन की पुनरावृत्ति होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से दिल्ली की जनता के साथ जिस तरह से भेदभाव, तुष्टिकरण की राजनीति केजरीवाल द्वारा की जा रही है उससे दिल्ली के लोग पीड़ित हैं। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के नये-नये आयाम स्थापित कर रही है और चुनावी वर्ष में काम करने का नाटक कर रही है, जिसका बदला दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार को चुनाव में सबक सिखा कर लेगी।

सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जिलों से लेकर मण्डलों तक प्राथमिक सदस्यता को लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है। जनजागरण के रूप में संगठन सदस्यता पूरी दिल्ली में चल रही है और लोगों का प्यार व आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। उत्सुकता व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का जोश दिल्ली के लोगों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया से कार्यकर्ताओं में जोश है, हम जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के अलावा पार्टी के साथ रिकोर्ड संख्या में सदस्य शामिल करने में सफल होंगे।

Facebook Comments