निगम की यह परियोजना ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेगी: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और अरन्या फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया ऑक्सीजन ऑन व्हील का उद्घटान किया। दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी से राहत दिलाने के लिए  इस योजना की शुरुआत की गई है। उद्घाटन मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका सिंह, अरन्या फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व महापौर रविन्द्र गुप्ता सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड खाली न होने के कारण कई बार मरीज को वापस घर लौटना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि पीड़ित की अस्पताल के बाहर  ही  स्थिति गंभीर हो जाती है। इसी को देखते हुए श्ऑक्सीजन ऑन वैनश् की शुरुआत की गई है। इससे पहले अरन्या फाउंडेशन के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता द्वारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम को भी एक ऑक्सीजन वैन दिया जा चुका है। जिससे कई मरीजों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में बेड नहीं मिल जाता तब तक अस्पताल के बाहर खड़े इस ऑक्सीजन वैन में इलाज चलता रहेगा और जैसे ही अस्पताल में बेड खाली होगा मरीज को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम सीमित संसाधन होने के बावजूद कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर लगातार जनसेवा में लगा हुआ है, लेकिन दिल्ली सरकार का करीब 65000 करोड़ का सालाना और करीब 10,000 करोड़ का स्वास्थ्य बजट होने के बावजूद केजरीवाल सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है।  इतनी बड़ी महामारी  के दौरान मे भी  दस्तक केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन वितरण और स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही करके बड़ा  अपराध  किया है। ना अस्पतालों में वेंटिलेटर ,ना बेड, ना मरीजो को भर्ती  किया जा रहा  और ना ही होम आइसोलेट हुए लोगों तक कोई मदद पहुचाई जा रही है। यही सब कारण है कि धीरे-धीरे कोरोना से इतने मरीज संक्रमित होते चले गए  हे क्योंकि उन्हें सही समय पर सरकार ने सहायता नहीं की।
आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति अभी भी खराब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मांग के अनुरूप ऑक्सीजन सुलभ कराने पर भी हालत खराब बताते हैं कि केजरीवाल सरकार प्रबंधन करने में विफल रही है। महामारी के दौर में भी दिल्ली की आप सरकार राजनीतिक लाभ की सोच रखती है और ऑक्सीजन सिलेंडर, विभिन्न उपकरण और दवाइयों के लिए क्षेत्र के आप विधायक से इन्हें उपलब्ध करवा रही है। स्थिति यह है कि पहले पीड़ित के परिजन आप विधायक के दर पर ठोकरें खा रहे हैं और बाद में प्रशासनिक स्तर पर बेरुखी का आलम है। उन्होंने कहा कि निगम और भाजपा लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पिछले 25 दिनों में नगर निगम ने तीन अस्पतालों को कोविड समर्पित अस्पताल घोषित किया है जिसमें बालक राम अस्पताल, हिंदूराव अस्पताल में 270 बिस्तरों और राजन बाबू अस्पताल में 100 बिस्तरों के साथ सेवा  पहले सेवा दी जा रही है और आने वाले समय में इनकी संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

Facebook Comments