अखिलेश यादव की मेरठ रैली में नोएडा से हजारों सपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण द्वारा एक बैठक सेक्टर 11 स्थित झुंडपुरा गांव में आयोजित की गई। बैठक में सात दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मेरठ में होने वाली रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक से पहले सपा नेता टीटू यादव, सपा नेता ऋषि शर्मा की माता रामश्री एवं सपा नेता सतपाल यादव की पोती रिया के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा कार्यकर्ता सुबह 8 बजे अपने वाहनों के साथ राघव ग्लोबल स्कूल के सामने सेक्टर 73 में इकट्ठे होंगे और 9 बजे सपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव के नेतृत्व में मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नोएडा से सैकङों कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ मेरठ जाएंगे।
इसइस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र अवाना, उपाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम , फूल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, नरेंद्र शर्मा,रामबीर यादव,सूरज राणा, सन्नी गुर्जर, कर्मवीर चौधरी,बाबू प्रधान, वीरपाल अवाना, लखन यादव, कालू बैसोया , जलीस अल्वी, कपिल अवाना, सुशील अवाना सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे |

Facebook Comments