राजद्रोह मामला : मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत की बहनों का बयान दर्ज किया

मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल शुक्रवार को बांद्रा पुलिस के सामने पेश हुईं। दोनों बहनें उनके खिलाफ दर्ज एक राजद्रोह मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश के पालन के तहत बांद्रा पुलिस के समक्ष पेश हुईं। एक वकील ने यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता मुनव्वरअली एस.ए. सैय्यद ने आईएएनएस से कहा, “बांबे हाईकोई के निर्देश के अनुसार, वे दोपहर एक बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां अपना बयान रिकॉर्ड करवाया।”

Facebook Comments