उ.प्र. में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1455 नये केस, रिकवरी दर 94.24 प्रतिशत

लखनऊ: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 87,478 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,72,10,174 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1455 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,166 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, 9,775 लोग होम आइसोलेशन में है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,84,692 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.24 प्रतिशत हो गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 860 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 2,11,185 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,58,351 क्षेत्रों में 4,55,031 टीम दिवस के माध्यम से 2,88,69,802 घरों के 14,14,57,743 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2292 लोग ईलाज करा रहे है इसके अतिरिक्त अन्य मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि 65,408 कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 9,81,042 संक्रमित लोग का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.61 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 47.22 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.02 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9.97 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों तथा पूर्व में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये। संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग नियमित हाथ धोने तथा उचित दूरी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना से उपचारित लोगों को यदि कोई समस्या हो तो उनके लिए पोस्ट कोविड केयर सेन्टर भी कार्य कर रहे है।

Facebook Comments