उ.प्र. में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2237 नये केस, रिकवरी दर 93.45 प्रतिशत

लखनऊ:  प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,222 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,47,17,483 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2237 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2590 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,48,644 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 93.45 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 24,431 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। उन्हांेने कहा कि आस-पास के राज्यों में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ रहा है। ऐसे में बदलते मौसम को रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 2,70,897 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,59,619 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,49,788 क्षेत्रों में 4,39,058 टीम दिवस के माध्यम से 2,80,63,771 घरों के 13,79,72,974 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके के माध्यम से कल 2490 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,73,911 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। आज पूरे प्रदेश में मेेंहदी आर्टटिस्ट, ब्यूटी पार्लर के समस्त कर्मचारियों की फोकस सैम्पलिंग की जा रही है। प्रदेश में 28 अक्टूबर, 2020 को सरकारी अस्पतालों में 6478 बच्चों का जन्म हुआ। जिसमें से 6214 नार्मल डिलीवरी तथा 264 सिजेरियन डिलीवरी हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ सेन्टर तथा जिला अस्पताल में समय से बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए।

Facebook Comments