उ.प्र. में 50892 किसानों को किया गया 322.580 करोड़ रूपये का भुगतान

लखनऊः धान खरीद वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 352638.40 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। प्रदेश में खाद्य विभाग व विभिन्न क्रय एजेन्सियों के 3775 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं तथा अब तक 579477 से अधिक किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु अपना आॅनलाइन पंजीकरण करा लिया गया है। इस योजना से अब तक 50892 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 322.580 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 41013.92 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 6.41 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।

Facebook Comments