उ.प्र. के शिक्षा विभाग 3000 से अधिक लोगों को करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित किसानों को 113 करोड़ रूपयें उनके खाते में हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री कल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगभग 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है उसका उद्घाटन करेंगे तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 3000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.76 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,484 करोड के ऋण वितरण किया गया है।

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 1,78,141.43 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 28,395.55 मी0टन की गयी थी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी किसान को समस्या न हो और सभी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करे। 10 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।

Facebook Comments