मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर: बीएल वर्मा

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा ने शनिवार को मैनपुरी से एटा नगर में प्रवेश किया। यात्रा में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री तथा बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य सम्मिलित हुई। केन्द्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा ने कहा मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सबका साथ-सबका विकास और विश्वास के साथ काम किया करती है। पिछली सरकारों मे जनता के साथ सौतेला व्यवहार हुआ करता था।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार का जो नारा दिया था, उसको सही साबित करके दिखाया है। गरीबों के हक दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए कार्य किए हैं ।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी में इतिहास रचने जा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी चारों सीटें पर विजय हासिल करेगी। देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनता के बीच विश्वास हासिल किया है। उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति दिलाई है। इस बार मैनपुरी की जनता किसी के दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि जो विश्वास आप ने भाजपा की जन विश्वास यात्रा में दिखाया है, यह विश्वास आगे भी बनाए रखना और प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलाना है।
यात्रा में एमएलसी मानवेंद्र सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने भी सभा को संबोधित किया।

Facebook Comments