रक्षाबन्धन पर उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें क्रियाशील रहेंगी: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ:  श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से घर पर ही मनाने के निर्देश। यह सुनिश्चित किया जाए कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। पुलिस द्वारा निरन्तर पेट्रोलिंग की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र न होने पाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन के पर्व पर राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा सभी रूटों पर बस सेवा क्रियाशील रहेंगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  ने कहा है कि जनपद स्तर पर स्थापित जिला सेवायोजन कार्यालयों को सक्रिय किया जाए। कार्यालय द्वारा रोजगार की उपलब्धता तथा जिन्हें रोजगार दिलाया गया, उनकी संख्या सेवायोजन पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट की जाए। उन्होंने सेवायोजन पोर्टल को प्रभावी ढंग से कार्यशील रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कल एक दिन में उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों द्वारा लगभग 9,73,000 व्यक्तियों को गन्तव्य तक पहुंचाया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है।

Facebook Comments