UP: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए 10463.58 लाख रूपये मंजूर
Date posted: 13 January 2021
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 10463.585 लाख रूपये (एक अरब चार करोड़ तिरसठ लाख अट्ठावन हजार पांच सौ मात्र) की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि में रू0 6278.151 लाख केन्द्रांश के रूप में तथा 4185.434 लाख रूपये मैचिंग राज्यांश के रूप में शामिल है।
इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोग अनुमन्य धनराशि की सीमा तक किया जायेगा। आंकड़ो की शुद्धता का दायित्व आयुक्त, ग्राम्य विकास का होगा। इसके अलावा अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में, योजना के लिए निर्धारित गाईडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Facebook Comments