यूपी के मंत्रीगण ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री डाॅ0 सिद्धार्थ नाथ सिंह,  वन मंत्री  दारा सिंह  चौ हान, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया व खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज व नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता तथा अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

होली की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में मंत्रीगण ने कहा कि रंगों का पावन पर्व होली हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा को बढ़ाने वाले भारतीय त्योहारों को प्रेमपूर्वक मिल जुलकर मनायें।

मंत्रीगण ने कहा कि इस समय देश में कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं सभी प्रदेशवासी होली के पर्व को कोरोेना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए मनायें।

Facebook Comments