उत्तर प्रदेश में की गयी कोरोना के अब तक 69,17,773 सैम्पल की जांच

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,44,360 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 69,17,773 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 6,711 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64,028 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

होम आइसोलेशन में 33,731 लोग हैं। अब तक 1,36,300 होम आइसोलेशन में रह चुके हैं जिसमें से 1,02,569 लोग हो आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर स्वस्थ्य हो चुके है। प्रदेश में अब तक 2,16,901 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके है, जिसका रिकवरी रेट 76.09 प्रतिशत है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 95,487 क्षेत्रों में 3,33,665 टीम के माध्यम से 2,33,30,951 घरों के 11,14,82,132 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,432 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इनके माध्यम से 7,27,796 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 2290 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2105 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 195 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे के माध्यम से सैम्पल का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब मेडिकल काॅलेज में भेजकर सैम्पल की जांच करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 सितम्बर को सरकारी अस्पतालों मंे 7,113 प्रसव कराये गये जिसमें 6865 नाॅर्मल तथा 248 सिजेरियन डिलीवरी हुयी है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में संचारी रोग अभियान मनाया जायेगा। इस साल तीसरी बार मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग तथा सिंचाई विभाग द्वारा अन्र्तविभागीय समन्वय मनाकर अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान संचारी रोग के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया जायेगा।

Facebook Comments