भारत में अनुपात के हिसाब से बेजोड़ है टीकाकरण अभियान : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली:  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान अपने अनुपात के हिसाब से बेजोड़ है और 135 करोड़ से ज्यादा आबादी और भिन्न विशेषताओं वाला देश होने के बावजूद, भारत में टीकाकरण अभियान सहजता से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अकेले जम्मू-कश्मीर में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र की लगभग 66 प्रतिशत आबादी वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त कर चुकी है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 10 करोड़ वैक्सीन की खुराक देने में सबसे आगे रहा है और 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत करने में भी सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों का राजनीतिकरण करने के बजाय, भारत के टीकाकरण अभियान को जन-आंदोलन में तब्दील करने के लिए हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।

Facebook Comments