करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सिकंदराबाद नगर अध्यक्ष बने विनोद भाटी

सिकंदराबाद:  सिकंदराबाद के दनकौर पर विनोद भाटी के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक सभा का आयोजन संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम राज भाटी के नेतृत्व में किया गया जिस सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया बैठक की अध्यक्षता होशियार सिंह यादव ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष आदेश पहलवान ने किया।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर मार्ग पर संगठन की सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहर से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया
चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सभा में सिकंदराबाद नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनोद भाटी को नगर अध्यक्ष, दिनेश कुमार को नगर प्रभारी अरुण कुमार सैनी को नगर महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन यादव को नगर कोषाध्यक्ष रवि कुमार को नगर उपाध्यक्ष एवं बृजेश कुमार को सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली है कि वह नगर में किसी भी क्षेत्र में लोगों के साथ भ्रष्टाचार एवं शोषण नहीं होने देंगे। वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा मिली है उसका ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस दौरान-प्रेमराज भाटी चौधरी प्रेम प्रधान राकेश नागर सुशील प्रधान आदेश पहलवान धीर सिंह भाटी बसंत भाटी देवी सिंह नीरज भड़ाना गजेंद्र सागर डॉक्टर अरुण सिंह हरि सिंह अधाना ठाकुर आदेश तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments