23 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक
Date posted: 17 August 2020
पटना: भाजपा के प्रदेष महामंत्री सुशील चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2020 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रदेश र्यसमिति की बैठक वर्चुअल होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नबीस शामिल होंगे।
प्रदेश महामंत्री चौधरी ने बताया कि इस वर्चुअजल बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानपार्षद, पूर्व विधान पार्षद, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रको-ुनवजयठ के प्रदेश संयोजक भाग लेंगे।
Facebook Comments