बिहार में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंंगे। पहले चरण के लिए 1 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 28 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होगा। तीसरे चरण की 78 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को होगा।वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Facebook Comments