गरीब लोगो को ठंड से बचाने के लिए दिये गर्म कपडे

नोएडा: नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन एवं जी. एल. बजाज इंस्टिट्यूट के सयुक्त तत्वधान में झुगी, झोपड़ी एवं फुटपाथ पर रह रहे वंचित लोगो को ठंड  से बचने  के लिए  240 गरम कपडे और कंबल बाटे।यह कार्य  महासचिव  वनिता सोपोरी , ग्रेटर नॉएडा  अध्यक्षा आस्था मिश्रा एवं  जी. एल. बजाज इंस्टिट्यूट के CSR हैड अतुल के नेतृत्व में छात्रों  की मदद  से  संम्पन हुआ।

संस्था  की संथापक एवं उपाध्यक्ष निशु गुप्ता ने बताया कि संस्था नॉएडा के साथ अपने तीन केंद्रों  ग्रेटर नॉएडा ,गाजियाबाद और गुरुग्राम में आगे भी  गरम कपडे और  कंबल  का वितरण करेगी। इस कार्य को सफल बनाने के लिए जी. एल. बजाज इंस्टिट्यूट की  मार्केटिंग हेड डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव एवं संस्था की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी एवं संरक्षक सौरभ त्यागी ने शामिल सभी छात्रों  के कार्यो की सरहाना  करते हुए  आभार  व्यक्त किया।

Facebook Comments