जलशक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह एवं राज्य मंत्री जलशक्ति बलदेव सिंह औलख ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी एक शुभकामना संदेश में दोनों मंत्रियों ने कहा है कि आने वाला साल सभी के लिए नई खुशियां एवं उमंग लेकर आये, क्योंकि यह वर्ष कोविड-19 की त्रासदी झेलता रहा है।

मंत्रिगणों ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है। मंत्रिगणों ने नये वर्ष में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाईयों को ओर ले जाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में अपना हर संभव योगदान दिये जाने की कामना की है। साथ ही नववर्ष को कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मनाये जाने की अपील भी की है।

Facebook Comments