मोदी का कुशल नेतृत्व से हम लोग प्रभावित होकर भाजपा में शामिल : वालिया

नई दिल्ली:   प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति रामकुमार वालिया, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, संजय कुमार, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, किसान कांग्रेस और पी डी जैन, अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज, दिल्ली ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आदेश गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए प्रमुख लोगों और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा परिवार का निरंतर विस्तार हो रहा है। रामकुमार वालिया जी के पार्टी में शामिल होने से उनकी गतिशीलता और सक्रियता से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त लोगों का पार्टी में शामिल होना स्वभाविक है लेकिन आम दिनों में भी कई ऐसे संगठन है जो भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं और भाजपा द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर दिल्ली की समस्याओं पर संघर्षात्मक एवं सकारात्मक रूप से काम करेंगे। हमें मिलकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आप निर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है और दिल्ली और देश को आगे बढ़ाना है।
रामकुमार वालिया ने कहा कि जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का कुशल नेतृत्व किया है उससे हम लोग प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर ना तो कोई नेतृत्व है और न ही कोई व्यवस्था रह गई है। कांग्रेसी परिवारवाद की पार्टी बनती जा रही है जहां जमीन से जुड़े लोगों को अपमानित किया जाता है। पार्टी के नकारात्मक वातावरण में हमारा दम घुट रहा था।

Facebook Comments